मैहर में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप, ढाबे में ट्रक वालों को बेचने का प्रयास; रोते हुए सुनाई दरिंदगी भरी आपबीत

Satna News: मध्य प्रदेश के मैहर में एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात से मां शारदा की नगरी शर्मसार हो गई है। सतना से अपहरण कर मैहर में युवती के साथ चार आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

मौके से भागकर युवती ने स्थानीय लोगों को आपबीती बताई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में प्रभारी मंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

satna gang rape news

दरअसल, सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक युवती घर से मेला देखने निकली थी। देर तक वह वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसी बीच मैहर के अमदरा से जो खबर आई, उससे परिजन सन्न रह गए।

मैहर के ग्राम कुशेडी में कृषि विभाग के द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस बीच अर्धनग्न हालात में एक युवती भागती हुई वहां पहुंची। वहां मौजूद लोगों को अपनी आपबीती बताई। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि महेश तिवारी ने तत्काल पुलिस को बुलाया और युवती को सुपुर्द कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं, पुलिस ने युवती के परिजनों को संपर्क कर सतना कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी है। मौके पर पहुंचकर सतना पुलिस युवती को अपने साथ ले गई। अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

satna gang rape news

पुलिस ने बताया कि युवकों ने अपहरण कर युवती को पहले मानिकपुर ले गए। वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मैहर के अमदरा लाया, जहां रात भर गैंगरेप किया। इसके बाद युवती को एक ढाबे में ट्रक वाले को बेचने की फिराक में थे।

वहीं, प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने पूरे मामले पर बोला कि मेरे संज्ञान में आया है। मैंने एसपी साहब को निर्देशित किया था कि जो भी इसमें शामिल उन पर कार्रवाई की जाए। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मैहर में हुई बलात्कार की घटना में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महेश तिवारी ने कहा कि जांच में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अर्धनग्न हालात में पीड़िता बल्लू ढाबा मैहर से जान बचाकर भागी थी। रेप की वारदात वही हुई है। ढाबे को भी मामले में आरोपी बनाए। साथ ही बुलडोजर कार्रवाई भी होनी चाहिए।

एडिशनल एसपी शिवेश सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाने में पीड़िता की मां ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा उसकी दस्तयाब के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान थाना अमदरा जिला मैहर से सूचना प्राप्त हुई कि पीड़िता की दस्तयाबी वहां से प्राप्त हुई जिसपर तत्काल पीड़िता को दस्तयाब किया गया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सीएसपी और सिविल लाइन टीआई द्वारा ततपरता से पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर जो भी तथ्य बताये गए चार आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+