MP News: सतना में 2 बच्चों के पिता ने ममेरे बहन से किया रेप, फिर गला घोंट शव को फंदे पर लटकाया
रिश्तों की कलंकित करते हुए रिश्ते के भाई ने अपनी ममेरे बहन के साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने एक युवती से रेप किया फिर अपना घिनौना अपराध छिपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। दुष्कर्मी बच्ची के दूर का रिश्तेदार ही है। रेप के बाद उसने बच्ची के शव को मोहकमगढ़ के जंगल में फांसी के फंदे में लटका दिया।
चित्रकूट थाना क्षेत्र में जिस युवती का शव मोहकमगढ़ जंगल से बरामद किया गया था। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। युवती का शव सोमवार सुबह मिला था उसके गले पर दुपट्टे का फंदा पड़ा था।
युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था ममेरे भाई को शक था कि युवती का किसी और व्यक्ति से संबंध है। इसी शक के चलते उसने पहले बलात्कार किया फिर गला घोट कर मार डाला।
चित्रकूट एसडीओपी आशीष जैन ने बताया कि आरोपी विक्रम मवासी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी विक्रम शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है। रविवार शाम वह बातचीत करने बहाने युवती को घर से दूर जंगल ले गया था। वहां पर आरोप लगाया कि उसके घर अक्सर एक गोंद व्यापारी आता है जो घंटों तक मौजूद रहता है युवती ने जब आरोप को निराधार बताया तो गला घोट दिया और आरोपी ने पेड़ के फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।
जंगल में छुपा था
आरोपी विक्रम जंगल में ही छिप गया था। थाना प्रभारी एचएल मिश्रा की टीम ने 2 दिन तक जंगल छाना तब कहीं जाकर वह पकड़ में आया।












Click it and Unblock the Notifications