MP News: ओरछा में भगवान राम की बाल लीला और चित्रकूट में वन लीला पर विकसित होंगे कॉरिडोर

पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री श्री चौहान भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

Chitrakoot Ramanandacharya

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के बच्चों को रामायण के साथ-साथ गीता और गीता सार की शिक्षा दी जायेगी। यदि इन ग्रन्थों का अध्ययन भारतवर्ष की भूमि पर नहीं होगा तो कहाँ होगा? भौतिकवाद की आग से जलती मानवता को केवल भारत ही शाश्वत शांति की ओर ले जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भेल दशहरा मैदान स्थित श्री राम कथा स्थल पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पद्म विभूषण श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री श्री चौहान भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा आयोजित श्री राम कथा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य जी ने युवाओं को पवित्र करने का संदेश दिया है। यह अभियान प्रदेश में प्रभावी ढंग से जारी है। मां, बहन और बेटियों के साथ बदसलूकी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चल रही है। श्री महाकाल महलोक कॉरिडोर हमारी संस्कृति को भव्य रूप देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

इसी क्रम में ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का कार्य चल रहा है। भगवान श्रीराम 11 वर्ष, 11 महीने और 11 दिन चित्रकूट में रहे। इसलिए कॉरिडोर को भगवान श्रीराम की वन लीलाओं के सजीव चित्रण पर विकसित किया जाएगा। ओरछा में भगवान श्रीराम की बाल लीलाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति और मान्यताओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+