Satna News: दृश्यम फिल्म जैसी घटना, इंसानी शव के संदेह में खोदी कब्र तो निकला जर्मन शेफर्ड
Satna News: मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस की स्थिति उस समय हास्यास्पद हो गयी जब अज्ञात इंसान की डेड बॉडी दफनाए जाने की सूचना पर कब्र खोदने पर एक कुत्ते का शव मिला है।
तंत्र-मंत्र पूजा और फिर इंसान की डेडबॉडी दफनाने की सूचना पुलिस को दी गई थी, अमरपाटन पुलिस के साथ जब कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गांव पहुंचे और जांच में कब्र खोदी गई तो पहले गंध से अधिकारियों ने मुह दबा लिया बाद जो नतीजे सामने आए उसे देख दंग रह गए।

दरअसल जब कब्र खोदी गई तो उसमें कुत्ता दफन मिला वो भी जर्मन सेफर्ड नश्ल का। पूरा मामला अमरपाटन थाने के मौहरिया लालन गांव का है।
मिठाई के डिब्बे व अगरबत्ती से शक
अमरपाटन थाना के मौहरिया लालन गांव में कब्र के पास मिठाई का डिब्बा और पूजा पाठ की सामग्री के साथ जल हुई अगरबत्ती देखने के बाद लोगों ने आशंका जताई थी कि अज्ञात लोगों ने तांत्रिक क्रिया के बाद शव को दफन किया है।
इसी के चलते थाना प्रभारी अमरपाटन केपी त्रिपाठी, तहसीलदार आरडी साकेत मौके पर पहुंचे। इस दौरान ताजी का पुराव, अगरबत्ती और मिठाई का डिब्बा रखा था। मौके पर देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वास्तव में कोई तांत्रिक क्रिया हुई हो। इसके बाद तहसीलदार ने कब्र को खोदने की अनुमति दी।

करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद जब शव बाहर आया तो उसे देखकर सभी हैरान रह गए। दरअसल में शव एक पालतू कुत्ते का था। जिसकी मालिक ने उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया था।
खुले में फेकने के बजाय किया दफन
अफवाह के चलते पुलिस व प्रशासन दोनो का समय तो जाया हुआ ही साथ ही जन्माष्टमी के दिन गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि पालतू कुत्ते का शव निकलने के बाद लोगों से पूछताछ की गई। इसके बाद उसके मालिक से पता लगाया गया।
तब उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले कुत्ते की मौत हो गई थी। कुत्ते का शव खुले में फेंकने की जगह गड्ढा खोदकर उसे दफन करा दिया था। ऐसे में यह महज एक अफवाह थी। फिलहाल सूचनाकर्ता को हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस बात का ख्याल रखें कि पुलिस और प्रशासन का वक्त जाया न हो।












Click it and Unblock the Notifications