Satna news : पानीपूरी खाने से 3 लोग बीमार, बेखौफ हो रहा मिलावटी खाद सामग्री का कारोबार
एक किशोरी समेत दो लड़कियों को ठेले वाले के गोलगप्पे खाना महंगा पड़ गया। पानी पुरी खाने के बाद तीनों को उल्टी और दस्त होने लगे। तीनों को अमरपाटन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लोग बड़े चाव से गोलगप्पा खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार लोग इसे खाकर बीमार हो जाते हैं। ताजा मामला सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के ब्लॉक कॉलोनी से आया है। जहां पानी पूरी खाने से तीन लोग बीमार हो गए हैं। उनको आनन-फानन में सिविल अस्पताल अमरपाटन में एडमिट कराया गया। डॉक्टर के मुताबिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार है। ब्लॉक कॉलोनी अमरपाटन में ठेला वाला रोजाना की तरह पानी पुरी बेचने पहुंचा। ब्लॉक कॉलोनी में ही रहने वाले निखिल बंसल पिता विजय बंसल उम्र 17 और पलक पाण्डेय पिता सूर्यप्रकाश पाण्डेय उम्र 19, प्रियंका पाण्डेय पिता सूर्यप्रकाश पाण्डेय उम्र 22 ने दस-दस रुपए के पानी पुरी खरीदकर खाए।
इनमें लड़कियां एक ही परिवार की हैं। पानी पुरी खाने के 30 मिनट के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को उल्टी और दस्त होने लगे। अचानक तबीयत खराब होने से परिजन डर गए। तीनों से पूछा तो उन्होंने कुछ समय पहले पानी पुरी खाना बताया।
परिजन तीनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के बाद तीनों के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। बीएमओ डॉ सूरज ठकुरिया ने जानकारी दी कि बच्चों ने पानी पुरी खाने की बात बताई थी । पानी पुरी खाने से बीमार होने की आशंका है।
जोरों से हो रहा मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज विश्वकर्मा और ढाबा संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। उसके बाद राज्यमंत्री द्वारा ट्रांसफर की धमकी का वीडियो वायरल हुआ। तो वहीं कुछ दिनों के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी का ट्रांसफर भी हो गया। तबादले के बाद अमरपाटन इलाके में सैंपलिंग की कार्यवाही ठप हो गई। अमरपाटन समेत आसपास के क्षेत्रो में मिलावटी खाद्य सामग्री का बेखौफ धंधा फल-फूल रहा है।
-
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तेज हुआ औद्योगिक विकास, 1650 करोड़ का निवेश -
दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना: सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया; युवती बोली- मर -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल












Click it and Unblock the Notifications