Satna News: 5 साल की बच्ची से रेप करने वाले पर गृह मंत्री का एक्शन, ड्रिल मशीन से तोड़ा आरोपी का घर, Video
Satna News:
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना में 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का आदेश आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दुष्कर्मी के अवैध में बने मकान को गिराने का फैसला किया गया। राजस्व पुलिस विभाग विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों ने अपराधियों में खौफ पैदा करने के लिए कारवाही की है। उधर अस्पताल में भर्ती बच्ची का इलाज जारी है।
सतना जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाले मामले के बाद क्षेत्र के हर व्यक्ति में आक्रोश है। शहर में 16 अगस्त की देर शाम 5 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद मासूम की तबीयत गंभीर होने की वजह से रीवा संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर में लगातार संक्रमण फैल रहा था। ऐसे में बच्ची की सर्जरी की गई।

अब बच्ची की तबीयत ठीक बताई जा रही है। इधर शुक्रवार की सुबह पुलिस, राजस्व और नगर निगम के कर्मचारियों ने आरोपी राकेश बर्मन का अवैध मकान जमींदोज करने की कार्रवाई की गई है।
आरोपी राकेश बर्मन जिस घर में में रहता था वह उसकी दीदी कलावती बर्मन के नाम पर है। जांच में पाया गया कि इस मकान का दो तिहाई हिस्सा नगर निगम की गाइडलाइन के तहत निर्माण नहीं किया गया। ऐसे में प्रशासन के कर्मचारियों ने मकान की अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची। क्षेत्र में गली सकरी होने की वजह से बुलडोजर नहीं जा सका। इस पर ड्रिल मशीन के जरिए घर को तोड़ा गया है।
आपको बताते चलें कि कोलगवां थाना क्षेत्र के जगतदेव तालाब के पास आरोपी राकेश बर्मन ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी राकेश बर्मन 12 वर्ष पहले भी चार वर्ष की बच्ची के साथ रेप के मामले में दोषी करार पाया गया था। वह बीते 2 महीने पहले सजा पूरी कर जेल से लौटा था और अब दोबारा उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications