Maihar News: मानवता और ममता दोनों शर्मसार, जन्म देने वाली मां ने बच्ची को कब्रिस्तान में फेंका
Maihar News: मैहर जिले में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। गुरुवार की दोपहर अमरपाटन के कब्रिस्तान में एक नवजात शिशु मिला है।
इसके बाद पडक्का निवासी रामकुशल केवट ने अमरपाटन पुलिस मौके पर बुलाकर नवजात शिशु को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां पर प्राथमिक इलाज करने के बाद सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अमरपाटन सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर भीम गोपाल भदौरिया के जानकारी अनुसार प्राथमिक उपचार करने के बाद नवजात बच्ची को सतना एसएनसीयू के लिए रेफर कर दिया गया है। बच्ची की उम्र 4 से 5 दिन के आसपास है। कब्रिस्तान के पास लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के माता-पिता की तलाश में अमरपाटन पुलिस जुटी हुई है।
Recommended Video
नवजात शिशु के मामले में थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से इस बात की जानकारी ले रहे हैं। कि पिछले 5 से 10 दिनों के अंदर सिविल अस्पताल अमरपाटन में कितने बच्चों का जन्म हुआ। ताकि इस बात की जानकारी हो सके कि इस नवजात बच्ची के माता-पिता कौन है। इसके साथ ही समाज सेवी संस्थाओं से भी संपर्क साधा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications