Satna Dogs: जिंदा कुत्तों का मुंह-पैर रस्सी से बांधा, बोरों में भरा फिर नदी में ऐसी क्रूरता की दहल जाएंगे आप
Satna Dogs: मध्य प्रदेश के सतना जिले से पशुक्रूरता हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग आधा दर्जन कुत्तों को बोरियों में भरकर नदी में फेंकने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सतना शहर के बाहरी इलाके से गुजर रहे दो राहगीरों ने आरोपियों को ढेर सारे कुत्तों को एक ई-रिक्शा में ले जाते देखा। मामला संदेहास्पद लगा तो उन्होंने छिपकर वीडियो बनाया. वो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल होने लगा। बात पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू हो गई।

सतनाएसपी आशुतोष गुप्ता के जानकारी मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुत्तों को बांधकर बोरों में भर दिया गया है और उन्हें सतना नदी में फेंकने की तैयारी है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अपने अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया, 'ई-रिक्शा में रखे बोरों के अंदर से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर बाइक सवार दो लोगों को शक हुआ था। उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने और बोरों को खोलने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्हें छह कुत्ते मिले थे।
कोतवाली प्रभारी शंखधर द्विवेदी के जानकारी अनुसार एक ई-रिक्शा में लदी बोरियों में से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर बाइक सवारों को संदेह हुआ था। उन्होंने चालक को वाहन रोकने और बोरे खोलने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्हें 6 कुत्ते मिले. आरोपी नंदू बंशकार और प्रदीप बंशकार इन कुत्तों को नदी में फेंकने के लिए ले जा रहे था। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications