UP News: ट्रक में गांजा लेकर उड़ीसा से कानपुर जा रहा तस्कर भदोही में गिरफ्तार, तीन कुंतल गांजा बरामद
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद की पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक में रखा 3 कुंतल से अधिक का गांजा बरामद किया। बरामद गज की कीमत 45 लाख 37000 बताई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि उड़ीसा से गांजा लेकर उसे ट्रक में भरकर तस्कर उत्तर प्रदेश के कानपुर में ले जा रहा था। पकड़े गए तस्कर के खिलाफ पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर भदोही जनपद की पुलिस अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान भदोही जनपद के ऊंज थाने की पुलिस ने एक ट्रक को रोक कर जांच किया तो उसमें गांजा पाया गया।
बताया गया कि ट्रक में रखे गए अन्य सामानों के बीच 10 बोरी में तीन कुंतल ढाई किलो गांजा भर कर रखा गया था। गांजा बरामद करने के बाद पकड़े गए तस्कर कानपुर के रहने वाले मनोज रावत से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह उड़ीसा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदा था।
गांजा को लेकर वह ट्रक से कानपुर जा रहा था। उसने पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया कि उसका एक गिरोह है और गिरोह के लोग उड़ीसा के जंगलों में जाते हैं और वहां से सस्ते दामों में गांजा खरीद कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते हैं। इस मामले का खुलासा करने के दौरान पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा भी की गई।












Click it and Unblock the Notifications