UP News: घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका, आधी रात में पुलिस ने पकड़ा, फिर मंदिर में रचाई शादी
UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के औराई कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दो प्रेमी युगल गुरुवार को अपने घर से चोरी-छिपे फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया तो उनके परिजनों को सूचना दी गई। दोनों के परिजन थाने पहुंचे तो प्रेमी प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ गए।
थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली लेकिन प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से जुदा होकर रहना नहीं चाहते थे। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने प्रेमी प्रेमिका की शादी कर देने में ही भलाई समझी। ऐसे में शुक्रवार को गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव धाम मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई है।

यह पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के नरउर खेतलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला एक युवक एक युवती से प्यार करने लगा। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मुलाकात भी करते थे लेकिन धीरे-धीरे इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को हो गई।
दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे और गुरुवार को रात में दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। दोनों घर से भाग रहे थे इसी दौरान डायल 112 नंबर की पुलिस द्वारा गस्त की जा रही थी।
अगस्त के दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी। जानकारी होने के बाद शुक्रवार सुबह में दोनों के परिजन थाने पर पहुंचे।
थाने पर लड़का और लड़की के परिजनों द्वारा दोनों को समझाया गया लेकिन दोनों खुद को बालिक बताते हुए एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगे। काफी समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो परिजनों ने उनकी शादी कर दी। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications