Sakermouth Catfish: भदोही में गंगा नदी में मिली चार आंखों वाली विदेशी मछली, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
Sakermouth Catfish: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शुक्रवार को गंगा नदी के किनारे एक रहस्यमयी मछली मिलने से हड़कंप मच गया। मछुआरे के जाल में फंसी इस मछली की बनावट आम मछलियों से बिल्कुल अलग है। इसकी सबसे बड़ी खासियत चार आंखें और शरीर भर कांटे हैं।
घटना धन तुलसी कला गांव के पास की है, जहां स्थानीय मछुआरे कप्तान चौधरी ने इसे पकड़ा। मछली के बाहर आते ही देखते ही देखते लोग जमा हो गए। गांव में चर्चा फैल गई कि गंगा से कोई 'विदेशी जीव' निकला है। देखते ही देखते सैकड़ों लोग पहुंच गए।

गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इस मछली को देखने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। कुछ लोगों ने मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं, जिससे मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने बताया कि पहली बार ऐसा जीव देखा।
गंगा में कैसे पहुंची विदेशी प्रजाति?
मछली की बनावट और व्यवहार को देखकर विशेषज्ञों ने इसे 'सकरमाउथ कैटफिश' प्रजाति बताया है। यह प्रजाति सामान्यतः दक्षिण अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है और भारत में स्वाभाविक रूप से नहीं मिलती।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मछली मांसाहारी है और स्थानीय मछलियों को खाकर जीवित रहती है। मछली के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि वह मेंढक की तरह छलांग लगाकर इधर-उधर जा रही थी।
मछली को देखने के लिए लोग काफी बेताब दिखाई दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने मछली को अपने हाथ में पकड़ लिया और उसे हाथ में उठाने के बाद लोगों ने उसका फोटो खींच लिया। अब यही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संरक्षित क्षेत्र में मिली विदेशी मछली
यह घटना कोनिया के निकट कछुआ सेंचुरी क्षेत्र की है, जिसे जैव विविधता के लिए संरक्षित माना गया है। ऐसे में लोगों में यह भी चर्चा है कि संरक्षित क्षेत्र में मछली कैसे पहुंच गई? लोगों में आशंका है की नदी में ऐसी और मछलियां भी हो सकती हैं।
वही अजीबोगरीब मछली मिलने की सूचना के बाद वन विभाग और मत्स्य अनुसंधान विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम भी मछली को देखने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की और परीक्षण के लिए उसको सुरक्षित रख दी।
इधर इस मछली को लेकर गांव के बुजुर्गों से बात किया गया तो गांव के रहने वाले बुजुर्गों ने बताया कि अभी तक उन लोगों ने गंगा नदी में इस तरीके की विचित्र मछली या विदेशी मछली नहीं देखी थी। फिलहाल, मछली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications