DRI की सूचना पर पुलिस ने पकड़े करोड़ों के सोने के बिस्किट, दो तस्करों से पूछताछ जारी, जाने कहां का है मामला
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की पुलिस ने DRI की सूचना पर शुक्रवार रात छापेमारी कर एक कार से 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किये। बरामद सोने की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस टीम पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात्रि में वाराणसी प्रयागराज हाईवे पर कार सवाद कार में सोना रखकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम द्वारा भदोही पुलिस से संपर्क किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय की सूचना के बाद जिले में जगह-जगह पुलिस टीम की तनाती कर दी गई।

सूचना के बाद पूरे जनपद में अलर्ट जारी करते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान शुरू किया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से जांच किए जाने की सूचना मिलने के बाद तस्कर रास्ता बदल दिए और सुनसान स्थान पर कार खड़ी करने के बाद वे कार में रखा सोना लेकर फरार हो गए।
लावारिस सोना मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद सोना लेकर भागे तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया। जिस स्थान पर कार मिली, वहां पुलिस, एसओजी और डीआरआई की टीम ने पूरे इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।
इस बारे में भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन द्वारा बताया गया कि DRI की सूचना के बाद पुलिस टीम द्वारा पूरे जिले में सघन चेकिंग चलाई जा रही थी इसी दौरान तस्करों ने वाहन को लावारिस हाल में छोड़कर उसमें रखा सोना लेकर फरार हो गए।
उन्होंने यह भी बताया कि सर्च अभियान चलाते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें दोनों अपना नाम क्रमशः राहुल महादेव निवासी मूलम पोस्ट कौवथूड़ी, कौथुली महाराष्ट्र और दीपक निवासी सांगवी महाराष्ट्र बताए हैं। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 13 किलो सोने के बिस्किट बरामद किये गये हैं। बरामद सोने की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है, तस्करों को डीआरआई को सौंप दिया गया है। डीआरआई उससे पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications