Bhadohi News: बारात में छोड़े जा रहे पटाखों से झोपड़ी में लगी आग, दर्जनों बकरियां जलकर मरीं
भदोही जनपद में एक बारात में पटाखे छोड़ने के दौरान पटाखे से निकली चिंगारी एक झोपड़ी में चली गई जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के चलते झोपड़ी में बांधी गई दर्जनों बकरियां जलकर मर गईं।

Bhadohi जनपद के दुर्गागंज थाना अंतर्गत कुढवा गांव में मंगलवार की रात्रि में आई एक बारात में पटाखा छोड़ने के दौरान पटाखे की चिंगारी एक झोपड़ी में चली गई, जिससे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के चलते उसमें बांधी गई बकरियां जलकर मर गई।
इस घटना से पशुपालक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं जलकर मरी हुई बकरियों को दफनाने का इंतजाम किया जा रहा है तथा झुलस कर घायल ही बकरियों का पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार चल रहा है।
दरअसल, भदोही जनपद के कुढवा गांव में मंगलवार को प्रयागराज से बारात आई थी। बारात में द्वारपूजा के दौरान पटाखे छोड़े जा रहे थे और बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान पटाखे से निकली हुई चिंगारी सड़क किनारे राजकुमार पाल झोपड़ी में चली गई।
झोपड़ी में पशुपालक राजकुमार पाल की बकरियां बांधी गई थीं। बताया जा रहा है कि चिंगारी के चलते झोपड़ी में लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर ली। आग लगने के बाद बाराती और गांव के लोग एकजुट होकर आग बुझाने लगे।
जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी पूरी तरह जल गई और उसमें बांधी गई बकरियां भी झुलस गई। स्थानीय लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो अन्य झोपड़ियों में भी आग फैल सकती थी।
बकरियों की मौत होने के बाद तत्काल पशु चिकित्सक को सूचना दिया गया और रात में ही बकरियों का उपचार प्रारंभ कराया गया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आग लगने के चलते झुलसी हुई 30 से अधिक बकरियों की मौत हुई है।
वहीं सुबह में पहुंचे पशु चिकित्सक द्वारा झुलसी हुई आने बकरियों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बकरियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इस घटना के बाद पशुपालक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद सुबह में पशुपालन विभाग और इलाके के लेखपाल भी गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल किए। पशु चिकित्सकों का कहना है कि मृत बकरियों को भूमि में गड्ढा खोदकर दफनाया जाएगा जिससे संक्रमण न फैल सके।












Click it and Unblock the Notifications