भदोही में पूर्व की सरकारों पर बरसे सीएम योगी, बोले- आपराधिक मानसिकता की थी उनकी सोच
भदोही, 24 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही में 373 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक जनपद, एक उत्पाद के माध्यम से भदोही की कालीन आज दुनिया के मंच पर छाया हुआ है। भदोही भी आज एक निर्यात का हब बन रहा है, जिससे हजारों नौजवानों की रोजगार की संभावनाएं खुल रही है। विकास की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं यहां आ रही हैं।

पहले की सरकारों में अपना परिवार ही प्रदेश होता था: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान पूर्व की सरकारों पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ''हमारे लिए पूरा प्रदेश ही परिवार है, पहले की सरकारों में अपना परिवार ही प्रदेश होता था। हम कहते हैं 'सबका साथ, सबका विकास' और वो कहते थे मेरा परिवार, मेरा विकास। उनकी सोच आपराधिक मानसिकता की थी, उनकी सोच भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की थी।
दो दिन के गारेखपुर दौरे पर रहेंगे सीएम योगी
बता दें, मुख्यमंत्री योगी आज दो दिन के गोरखपुर दौरे पर पहुंचेंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम योगी यहां 180 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी किसानों और स्वयं सहायता समूहों को 70 करोड़ रुपये वितरित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications