बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की बेटी के खिलाफ भी केस दर्ज, गवाह को धमकाने समेत लगे कई अन्य आरोप
भदोही। जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब विजय मिश्रा (Vijay Mishra) की बड़ी बेटी सीमा मिश्रा (Seema Mishra) समेत तीन नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली (Gopiganj Kotwali) में मुकदमा दर्ज (FIR) हुआ है। विधायक पिता, एमएलसी मां और भाई के ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए धमकाने और जान से मारने के आरोप में उनके रिश्तेदार ने मुकदमा दर्ज करवाया है।

Vijay Mishra के रिश्तेदारों ने लगाया था आरोप
एफआईआर के मुताबिक, विधायक विजय मिश्रा के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि विधायक की बड़ी बेटी सीमा मिश्रा अपने साथियों के साथ 15 तारीख को घर पर आई और अपने पिता विजय मिश्रा, एमएलसी मां रामलली मिश्रा और भाई के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने यह भी धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो सरकार बदलने के बाद जिंदा नहीं बचोगे।

रिश्तेदार ने दर्ज करवाया था मुकदमा
गौरतबल है कि विधायक विजय मिश्रा के एक रिश्तेदार ने 4 अगस्त गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी और बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विधायक को मध्य प्रदेश के आगर में भदोही पुलिस की सूचना पर हिरासत में ले लिया था। भदोही से पुलिस टीम मध्य प्रदेश गई थी और रविवार को पुलिस टीम विधायक को लेकर भदोही पहुंची। सबसे पहले विधायक की मेडिकल जांच कराई गई, उसके बाद भदोही की कोर्ट में विधायक विजय मिश्रा को पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए लापता हुईं रामलली
विधायक विजय मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा मिर्जापुर-सोनभद्र से एमएलसी हैं। बीते दिनों उनके एक रिश्तेदार के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें विधायक विजय मिश्रा की पत्नी भी आरोपी बनाई गई थी। बीते दिनों प्रयागराज में उनके गनर ने ऐसी सूचना दी थी कि रामलली लापता हो गई हैं। जिसके बाद भदोही पुलिस ने दावा किया था कि रामलली मिश्रा गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने गनर को छोड़कर गायब हुई हैं। भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उस समय इस तरह की बातें की गई थी कि वह गायब हो गई हैं। पुलिस उनको तलाश कर रही है गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से जारी है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Noida Protest: 'कोविड में डबल-इंजन सरकार कैसे आपके साथ खड़ी रही, याद रखें', CM Yogi की मजदूरों से सीधी अपील -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications