UP: शादी के तीसरे दिन दुल्हन की मौत, ससुराल में आधी रात को अचानक होने लगी उल्टी, डॉक्टर भी नहीं बचा पाए जान
UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शादी के तीसरे दिन एक दुल्हन की मौत हो गई। ससुराल वालों ने बताया कि दुल्हन को आधी रात को अचानक उल्टी और दस्त होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो
UP Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शादी के तीसरे दिन एक दुल्हन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में दुल्हन को अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया। परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दुल्हन की मौत हो जाने के बाद ससुराल के साथ ही उसके मायके में भी मातम पसरा हुआ है। मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी ससुराल पहुंच गए। वहीं मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत गहरपुर गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मुख्तार अहमद की शादी बीते शनिवार को जौनपुर जनपद के मोहम्मद यूनुस की बेटी रोशनी(21) के साथ हुई थी। शादी धूमधाम से संपन्न होने के बाद दुल्हन ससुराल आई।
रविवार को मुख्तार के घर वलीमे की दावत का आयोजन किया गया था। दावत में शामिल होने के लिए मुख्तार के रिश्तेदार और इष्ट मित्र भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि रात तक मुख्तार के घर दावत का दौर चलता रहा। रात में अचानक रोशनी की तबीयत खराब हो गई।
ससुराल के लोगों ने बताया कि आधी रात में रोशनी को उल्टी दस्त शुरू हो गई। उल्टी दस्त शुरू होने के बाद पहले तो लगा कि सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा लेकिन काफी समय हो जाने के बाद भी रोशनी को राहत नहीं मिली। उसके बाद ससुराल वाले उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा रोशनी को मृत घोषित कर दिया गया। दुल्हन की मौत हो जाने के बाद दूल्हे के परिवार में मातम पसर गया वहीं मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग भी गहरपुर पहुंचे।
वहीं परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा उल्टी दस्त के बाद मौत होने की जानकारी दी गई है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के मौत के कारणों का पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications