UP News: ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार कर रहा था ट्रैक्टर चालक, आ गई ट्रेन और कई टुकड़ों में कटा
Bhadohi UP news: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कान में ईयरफोन लगाकर तेज रफ्तार में रेलवे ट्रैक पार कर रहा ट्रैक्टर चालक ट्रेन की चपेट में आ गया। चपेट में आने से चालक कई टुकड़ों में बट गया।
वही ट्रैक्टर का इंजन भी खंड-खंड हो गया। वहीं कुछ पार्ट ट्रेन में फंस गए और करीब 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए चले गए। उसके बाद जानकारी होने पर पायलट नहीं इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।

यह पूरा मामला भदोही जनपद की ऊंज थाना अंतर्गत बस यही रेलवे फाटक का है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बारी गांव का रहने वाला है 21 वर्षीय रोहित नामक युवक ट्रैक्टर चलाकर अपना जीवन यापन करता था। शनिवार को वह मिट्टी लेकर कहीं जा रहा था।
ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लाकर वह सुबह 5:00 बजे ऊंज थाना क्षेत्र के बसही रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। वहां फाटक गिरा नहीं था, ऐसे में ट्रैक्टर चालक रोहित अगल-बगल देखे बगैर सीधे रेलवे लाइन पार करने लगा। रोहित कान में एयरफोन भी लगाया था।
ऐसे में रेलवे ट्रैक पर तेजी से दौड़ रही शिवगंगा एक्सप्रेस की आवाज से सुनाई नहीं दी। वह रेलवे ट्रैक पर जैसे ही चढ़ा इसी दौरान तेज रफ्तार की ट्रेन में ट्रैक्टर के इंजन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद इंजन चार टुकड़ों में बट गया।
वही ट्रैक्टर चला रहे रोहित के भी तीन टुकड़े हो गए। घटना के बाद मौके पर ही रोहित की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और उसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके कटे हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में गेटमैन राजित यादव की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। यदि गेटमैन राजिद बूम बैरियर गिरा दिया होता तो यह हादसा नहीं होता। वही कहा जा रहा है कि यदि ट्रेन का पायलट ट्रेन को नहीं रोका होता तो ट्रेन में आग लग जाती है और बड़ा हादसा हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications