भदोही: गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, महिला ने ऐसे बचाई एक युवकी जान

भदोही: गंगा नदी में नहाने गए पांच युवक डूबे, महिला ने ऐसे बचाई एक युवकी जान

भदोही, 15 मई: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के बिहरोजपुर गंगा घाट पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में नहाने आए पांच युवक डूबे गए। हालांकि, एक युवक को घाट पर स्नान कर रही महिला ने अपनी साड़ी फेंक कर बचा लिया। लेकिन चार युवक गंगा नदी में डूब गए, जिनकी तलाश गोताखोर कर रहे हैं। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही घाट पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए।

Bhadohi News: Four youths drowned in Ganga river

यह हादसा रविवार (15 मई) की सुबह गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपीगंज थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव निवासी अंकित (20 वर्ष), विक्की (22 वर्ष), लकी (17 वर्ष) और प्रभात (24 वर्षीय) अपने एक और साथी के साथ रविवार की सुबह विहरोजपुर घाट गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान एक युवक कूदा उसके बाद उछलकूद करते हुए दूसरे, तीसरे और चौथे ने छलांग लगाई तो सभी गंगा में डूबते चले गए।

पांचवा युवक जैसे ही कूदा तो थोड़ा पहले ही रह गया। उसको डूबते हुए देख पास में स्नान कर रही एक महिला ने अपनी साड़ी उसकी तरफ फेंका और पकड़ने का इशारा किया। उसे पकड़ कर खींच लाई। ऐसे में उसकी जान बच गई, लेकिन चार अन्य डूब गए। युवके डूबने की जानकारी महिला ने ग्रामीणों को दी जिसके बाद मौक पर गोताखोर पहुंचे और चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि अभी तक तीन शव बरामद हो चुका है औऱ एक की तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना की खबर के बाद से गंगा में डूबे युवकों के परिवार में हड़कंप मचा है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+