Bhadohi News: मां की गोद में सो रही बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, थोड़ी दूरी पर मिला शव, दहशत में ग्रामीण
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में मां की गोद में सो रही है मासूम बच्ची को रात में जंगली जानवर उठा ले गया। जानकारी होने के बाद परिवार वाले उसकी खोजबीन करने लगे। उसके बाद घर से थोड़ी दूरी पर उसकी लाश बरामद हुई।
देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जंगली जानवर ने उसे पर हमला करके उसे मार डाला था। उसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना फोन करके पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

यह पूरा मामला भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र के अबरना गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के किनारे वनवासी बस्ती है। वनवासी बस्ती में करीब 10 से 15 वनवासियों का परिवार रहता है। इसी बस्ती में विजय की पत्नी सोमवार की रात में अपने 5 महीने की मासूम बेटी प्रति को साथ लेकर सोई हुई थी।
रात में किसी समय जंगली जानवर वहां पहुंचा और 5 वर्षीय मासूम प्रीति को उठाकर लेकर चला गया। नींद खुलने के बाद जब विजय की पत्नी ने देखा कि बिस्तर पर बेटी नहीं है उसके बाद वह शोर मचाते हुए बेटी को खोजने लगी।
रात में काफी देर तक बस्ती के लोगों ने खोजबीन की लेकिन बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद बस्ती के लोग वापस लौट गए लेकिन बच्ची के माता-पिता जागते रह गए और रात भर अपनी बेटी को खोजते रहे।
सुबह होने के बाद एक बार फिर गांव के लोग बच्ची को खोजने के लिए निकल पड़े। इस दौरान घर से थोड़ी ही दूरी पर बच्ची की लाश दिखाई दी। ऐसा लग रहा था जैसे उसके शरीर के कई हिस्सों को जंगली जानवर ने काट लिया है।
उसके बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और बच्ची की लाश को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई में जुट गई। वहीं गांव में जंगली जानवर द्वारा बच्ची पर हमले किए जाने के बाद पूरे गांव के लोग दहशत में हैं।












Click it and Unblock the Notifications