नंबर क्यों Block किया? इतना ही पूछा और काट दिया गला, देखने वाले रह गए हैरान

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। सब्जी लेने के लिए बाजार में गई युवती को सिरफिरे आशिक ने गला काट दिया, युवती को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया

भदोही, 30 अगस्त: भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। सब्जी लेने के लिए बाजार में गई युवती को सिरफिरे आशिक ने गला काट दिया। बताया जा रहा है कि वह युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था और लगातार फोन करके परेशान करता था जिसके चलते युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। गंभीर रूप से घायल युवती को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए उसे रेफर कर दिया। वहीं युवती के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया।

फोन करके करता था परेशान

फोन करके करता था परेशान

भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के मोबाइल पर कॉल करके राजकुमार गौतम नामक युवक उसे परेशान करता था। ऐसे में उस से निजात पाने के लिए युवती ने उसके नंबर को ब्लॉक कर दिया। सोमवार को सायं काल युवती अपने घर से बाजार में सब्जी लाने के लिए गई थी। घर से बाहर निकलने की जानकारी जब राजकुमार गौतम नामक युवक को हुई तो वह युवती का पीछा कर लिया। उसके बाद उसने युवती को रोककर नंबर ब्लॉक करने के बारे में पूछा। इस दौरान युवक और युवती में कहासुनी भी हुई।

चाकू निकाला और गले पर कर दिया वार

चाकू निकाला और गले पर कर दिया वार

कहासुनी के दौरान राजकुमार गौतम अपने पास रखा चाकू निकाला और युवती के गले पर वार कर दिया। चोट लगने के बाद युवती चिल्लाने लगी। युवती के शोर मचाने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग निकला। बाजार के लोग युवती के पास पहुंचे और उसके परिजनों और पुलिस को फोन करके सूचना दिए। परिजनों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में युवती का उपचार चल रहा है उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस अधीक्षक भदोही डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सुरियावा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला किया था। युवती को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+