Sant Kabir Nagar में आसमान से गिरी मिसाइल के आकार की वस्तु, इलाके को किया गया CORDON OFF
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर ज़िले में आसमान से मिसाइल के जैसे दिखने वाले दो यंत्र गिरे है। जिसकी सूचना क्षेत्र में फैलने से दहशत का माहौल हो गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को कॉर्डन ऑफ कर लिया है। साथ ही इसकी जानकारी एयरफोर्स को दी गई है। एयर फोर्स की टीम यहां पहुंच कर जल्द ही पूरे मामले की जांच पड़ताल करेगी।
संतकबीरनगर में आसमान से गिरे मिसाइल जैसे यंत्र
आपको बता दें कि यूपी के संतकबीरनगर जिले में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के झिनखाल बंजरिया में विमान से दो संदिग्ध यंत्र गिरे हैं। जिसे देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारीयों समेत ग्रामीण इखट्टे हो गए हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि मिसाइल गिरी है तो वहीं पुलिस का कहना है कि प्लेन के फ्यूल टैंक जैसे दिखने वाले यंत्र गिरे हैं।

एयरफोर्स की टीम करेगी जांच
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि इसकी जानकारी एयरफोर्स को दे दी गई है। एयर फोर्स की टीम यहां पहुंचकर इसकी जांच पड़ताल करेगी। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एयर फोर्स की टीम की जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। वहीं मौके पर पहुंचे अधिकारीयों ने स्थिति को देखते हुए यंत्र के पास घेराबंदी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications