संतकबीरनगर: एआरटीओ ऑफिस में पेड़ से लटकता मिला शव,हत्या व आत्महत्या में उलझी पुलिस
संतकबीरनगर जिले के एआरटीओ ऑफिस में शनिवार सुबह पेड़ से युवक का शव लटकता मिला।टहलने गए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लड़के की पहचान संतोष यादव क
संतकबीरनगर,3सितंबर: संतकबीरनगर जिले के एआरटीओ ऑफिस में शनिवार सुबह पेड़ से युवक का शव लटकता मिला।टहलने गए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।लड़के की पहचान संतोष यादव के रुप में हुई है।जो एक फोटोकॉपी की दुकान पर काम करता था।पुलिस हत्या व आत्महत्या के बीच उलझी है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक,शनिवार सुबह टहलने गए लोगों ने पेड़ से लटकते शव की जानकारी पुलिस को दी।देखते ही देखते वहां भारी संख्या में लोग आ गए। युवक की पहचान पटखौली गांव निवासी संतोष यादव (25) पुत्र संतबली के रूप में हुई है। वह फोटोकॉपी की एक दुकान पर काम करता था।
संदिग्ध परिस्थितों में युवक की लाश मिलने से जिला मुख्यालय पर सभी लोग हैरान हैं।वह भी एआरटीओ ऑफिस पर इस तरह की घटना कई सवाल खड़े करती है।हालां कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।हत्या व आत्महत्या के बीच पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Gorakhpur: एक बहन ने आखिर क्यूं ले ली एक माह की बहन की जान,जानिए पूरा मामला
अगस्त माह में इसी तरह का एक मामला संतकबीर नगर के धनघटा क्षेत्र के नरचहा गांव का था,जहां युवक की लाश नीम के पेड़ से लटकती मिली थी। 18 वर्षीय अजीत पुत्र निरंजन परिवार का इकलौता संतान था।
कुछ दिनों पूर्व ही धनघटा क्षेेत्र के बंसवारी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकते मिला था।
युवक की पहचान गोरखपुर के बेलघाट गांव के 24 वर्षीय सूरज पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई।
इन तीनों मामलों कुछ चीजों की समानता है।एक तो यह कि सभी युवा वर्ग के हैं और सभी का शव पेड़ से लटकता मिला है।यह विषय जांच का है।हत्या व आत्महत्या के बीच की यह गुत्थी सुलझनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications