सुरक्षा के मद्देनजर संभल पुलिस ने शाही जामा मस्जिद के पास किया यह काम, जानिए पूरा मामला

Sambhal Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की संभल पुलिस ने शुक्रवार को जामा मस्जिद के सामने मैदान में पुलिस चौकी के निर्माण के लिए नापतौल की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एएसपी की मौजूदगी में यह कार्य हो रहा था ।

संभल की शाही जामा मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन लगातार बड़े फैसले कर रहा है इसी के तहत शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद के सामने पड़े खाली मैदान में पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्रीशचंद और पुलिस क्षेत्राधिकारी संभल अनुज चौधरी की मौजूदगी में उस मैदान की नापतौल भी की गई।

sambhal

इस विषय में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संभल उत्तरी श्रीशचंद ने बताया कि यहां पर पुलिस चौकी की स्थापना होनी है जिसके लिए मार्किंग की गई है चौकी की जो जगह है उसको नापा जा रहा है और चौकी बनाई जानी है सुरक्षा के दृष्टिगत जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी बनाई जा रही है जिससे कि यहां पर फोर्स रहे और लगातार रहे और सुरक्षित हम इस शहर को रखे। आसपास के लोगों के द्वारा कुछ पेपर्स दिखाए गए हैं उन्हें राजस्व विभाग के द्वारा देखा जाएगा तदोपरांत उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी लेकिन अभी जो उनके द्वारा पेपर दिखाए गए हैं वह संदर्भित जगह के नहीं है किसी और जगह के हैं। यहां पर पर्याप्त स्टाफ रखा जाएगा जिससे कि सुरक्षित इस स्थान को रखा जा सके वही चौकी के नाम पर उन्होंने कहा कि चौकी का नाम बाद में निर्धारित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+