Sambhal News: हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर संभल कोर्ट में हुई सुनवाई, जज ने दिया यह आदेश

Sambhal News: जनपद संभल के सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर का दावा पेश करने वाली याचिका पर अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।

आपको बता दे पूरा मामला जनपद संभल की शाही जामा मस्जिद का है जिसको हरि हर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में 19 नवंबर को पेश की गई थी और उसी दिन शाम को कोर्ट कमिश्नर ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे भी किया था जब दूसरे सर्वे के लिए टीम रविवार को जामा मस्जिद पहुंची तो उसे दौरान सर्वे करने वाली टीम पर प्रभाव किया गया था। जिसके बाद आज इस याचिका पर सुनवाई हुई और इस मामले में अगली तारीख 8 जनवरी मुकर्रर की गई है।

sambhal

इस विषय में जानकारी देते हुए इस मामले में नियुक्त कोर्ट कमिश्नर रमेश सिंह राघव ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट पूरी नहीं होने के कारण न्यायालय से अगली तारीख मांगी थी जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए रिपोर्ट पेश करने के लिए दस दिन का समय दिया है तथा अगली तारीख 8 जनवरी तय की है।

शाही जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर होने का दावा पेश करने वाली याचिका पर सुनवाई होने के बाद वादी पक्ष के अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने कहा कि मस्जिद पक्ष ने जो कागज मांगे थे वो उनको दे दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+