UP News: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा प्रेमी, पति ने दोनों को पकड़ा तो पत्नी ने कर दी ऐसी डिमांड

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संभल में एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके ससुराल पहुंचे प्रेमी को महिला के पति ने पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

बताया जा रहा है कि अभी तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। फिलहाल मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति और उसके प्रेमी का शान्तिभंग की आशंका में चालान कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

up-news-boyfriend-reached-girlfriends-in-laws-to-meet-her

दरअसल, संभल की रहने वाली एक युवती की शादी अभी तीन माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को दोपहर में महिला का पति किसी काम से बाहर गया था। इसी बीच उसकी पत्नी का प्रेमी उसके घर पहुंच गया। दोनों कमरे में बैठकर बात कर रहे थे।

इसी बीच विवाहिता का पति वहां पहुंच गया। पत्नी के कमरे में अंजान शख्स को देखकर पति ने उससे पूछताछ की तो उसकी हरकतें संदिग्ध लगी। उसके बाद वह उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों में खूब मारपीट हुई।

इसके बाद 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और प्रेमी तथा महिला के पति को थाने लेकर चली आई। थाने ले जाने के बाद प्रेमी और पति को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। वही प्रेमी की पिटाई और चालान होने के बाद विवाहिता उसके साथ रहने की जिद पर अड़ गई।

विवाहिता द्वारा बताया गया कि वह पिछले 5 सालों से युवक से प्रेम करती है। उसने यह भी कहा कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के बगैर उसकी शादी दूसरे से कर दिए और अब वह अपने पति के साथ न रहकर अपने प्रेमी के साथ ही बची हुई जिंदगी गुजारना चाहती है। फिलहाल विवाहिता द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+