बुर्का पहनी 3 महिलाएं 18 लाख से ज्यादा का सोना चुराकर भागीं, CCTV में कैद हुई करतूत, देखें Video

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में एक ज्वेलरी की दुकान से 18 लाख से अधिक के गहने चुरा कर तीन महिलाएं फरार हो गईं। दोनों महिलाएं बुर्का पहनकर दुकान में पहुंचीं थीं। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है। महिलाओं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिलाओं ने कितनी चालाकी से चोरी की और फरार हो गईं।

two-women-wearing-burqa-stole-gold-and-ran-away-the-act-was-captured-on-cctv-watch-the-video

यह पूरा मामला संभल जनपद के कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार की है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेठों गली में रहने वाले पंकज अग्रवाल की मुख्य बाजार में आभूषण की दुकान है। पंकज गुरुवार दोपहर में अपनी दुकान पर बैठे थे।

पंकज का कहना है कि गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे बुर्का पहने हुए एक महिला दुकान में पायल खरीदने के लिए आई। महिला द्वारा पायल दिखाने के लिए बोला गया जिस पर पंकज उसे पायल दिखने लगे। इसी दौरान महिला अपने साथ की अन्य महिलाओं को भी बुला ली।

इस दौरान महिलाओं द्वारा कुछ अन्य जेवर भी दिखाने के लिए कहा गया। दुकानदार पंकज जेवर उठाने के लिए मुड़ा, इसी दौरान एक महिला उसके दुकान में रखे गहने तुरंत चुरा लेती है। इतने शातिर तरीके से चोरी करती है कि दुकानदार को इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है।

महिलाओं के जाने के बाद जब गहने नहीं मिले तो दुकानदार द्वारा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई। रिकॉर्डिंग चेक करने पर पता चला कि उन महिलाओं ने ही उसकी दुकान से गहने चुराए हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि बुर्का पहनी महिलाएं कितने शातिर तरीके से चोरी कर रही हैं।

देखें Video-

इस मामले में दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। महिलाएं कहां की रहने वाली हैं इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं हो पाई है। क्योंकि महिलाएं बुर्का पहनी थी ऐसे में उनकी पहचान भी स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+