मौलाना कलीम की गिरफ्तारी को लेकर सपा सांसद बोले- मुसलमानों को परेशान कर रही BJP सरकार

संभल, 22 सितंबर: उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा धर्म परिवर्तन सिंडिकेट चलाने के आरोप में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास मुसलमानों को परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं है। यूपी एटीएस ने धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुफ्ती काजी और उमर गौतम की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। दोनों से कलीम सिद्दीकी के लिंक मिले हैं। आरोप है कि विदेश से करोड़ों रुपये कलीम सिद्दीकी के खाते में आए थे।

SP leader Shafiqur Rahman Barq says BJP govt harassing Muslims on arrest of Maulana Kaleem Siddiqui

एडीजी प्रशांंत कुमार ने किया खुलासा

मौलाना कलीम सिद्दीकी ग्लोबल पीस सेंटर और जमीयत-ए-वलीउल्लाह के अध्यक्ष हैं। एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 जून को अवैध धर्मांतरण गिरोह संचालित करने वाले लोग गिरफ्तार गिए गए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। उमर गौतम और इसके साथियों को ब्रिटिश आधारित संस्था से लगभग 57 करोड़ रुपए की फंडिंग की गई थी, जिसके खर्च का ब्योरा अभियुक्त नहीं दे पाए।

विदेशों से भारी फंडिंंग

एडीजी ने बताया कि इस मामले में कलीम सिद्दीकी को छोड़कर कुल 10 लोग गिरफ्तार हुए थे, जिसमें से 6 के खिलाफ विभिन्न तिथियों में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, 4 के खिलाफ जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच में तथ्य सामने आए कि मौलाना कलीम सिद्दिकी अवैध धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है और विभिन्न प्रकार की शौक्षणिक, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं की आड़ में यह देशव्यापी स्तर पर किया जा रहा है, जिसके लिए विदेशों से भारी फंडिंग प्राप्त की जा रही है।

बता दें, सपा सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भाजपा सरकार में पर हमला बोला था। दिल्ली पुलिस में तैनात एक मुस्लिम युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में सपा सांसद ने कहा था कि इस सरकार में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा था कि अब मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा और धरना प्रदर्शन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+