लाइनमैन को 'देख लेने' की धमकी देने वाले को खुद देखने पहुंच गए संभल SP, जानिए उसके बाद क्या हुआ?

Sambhal SP News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में हिंसा के बाद अब बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बिजली विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कुछ लोग बिजली विभाग के कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दे रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद लाइनमैन ने एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद वह SP कार्यालय पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद लाइनमैन द्वारा बताया गया कि दीपा सराय चौक क्षेत्र में बिजली चोरी की जा रही है।

Sambhal SP News

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जांच करने पर लोग देख लेने की धमकी देते हैं। लाइनमैन की शिकायत के बाद एसपी और जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी और एसपी द्वारा बस्ती के लोगों को समझाया गया।

इस दौरान एसपी कृष्ण बिश्नोई द्वारा लोगों को चेतावनी दी गई कि जो लोग भी अपना मकान बनवाए हैं वह लोग कनेक्शन ले लें और समय पर बिजली बिल जमा करें। अगर बिजली चोरी की जाती है और बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोई भी व्यक्ति कुछ कहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि बिजली चोरी करने वाले और अधिकारियों कर्मचारियों से कहा सुनी करने वालों का ना तो पासपोर्ट बनेगा और नहीं भी विदेश जा सकेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकारी नौकरी भी नहीं लग पाएगी।

एसपी द्वारा लोगों को चेतावनी दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लाइनमैन उनसे कह रहा है कि कुछ लोग देख लेने की धमकी देते हैं। जिस पर एसपी ने कहा कि कौन है उनका नाम बताओ।

उन्होंने अभी कहा कि जो लोग देख लेने की धमकी देते हैं, अब मैं उन्हें देख लूंगा। एसपी ने यह भी कहा कि तीन मंजिला मकान बना रखा है लेकिन बिजली का बिल नहीं भर सकते हैं। बिजली चोरी करने के साथ ही पड़ोसियों को भी बांट रहे हैं। अब ऐसे लोगों की खैर नहीं है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+