संभल रेप केस: 9 दिन बाद जिंदगी से जंग हार गई दुष्कर्म पीड़िता, आरोपी ने जला दिया था जिंदा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दुष्कर्म के बाद मिट्टी का तेल डालकर जिंद जलायी गई नाबालिक पीड़िता ने शनिवार की सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 9 दिन जिंदगी और मौत से लड़ी पीड़िता की हालत काफी क्रिटिकल थी और वो 85 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। नाबालिक पीड़िता को 22 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उसे वेंटिलेटर पर गया था।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार,संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को घर में युवती को अकेला देखकर पड़ोसी युवक उसे खींच कर बाहर ले गया। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रेप की घटन को अंजाम दे डाला। बता दें कि परिजनों से शिकायत करने और पुलिस में जाने की धमकी देने पर आरोपी ने युवती पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी, जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई थी। बता दें कि घटना के समय किशोरी की मां दवा लेने गई गई थी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि दुष्कर्म के बाद युवती पर केरोसिन छिड़ककर मारने की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच और पीड़िता के बयानों के अधार पर कार्रवाई की जाएगी।

9 दिन बाद हर गई जिंदगी

9 दिन बाद हर गई जिंदगी

गंभीर हालत में किशोरी को उसी रात संभल जिला अस्पताल लाया गया था जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। बता दें कि पीड़िता की हालत काफी क्रिटिकल थी और वो 85 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थी। जहां पीड़िता ने आज 30 नवंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+