Sambhal: कोल्ड स्टोरेज में क्षमता से अधिक भरा आलू तो ढह गई छत, कई लोगों के नीच दबे होने की आशंका
Sambhal News: संभल के चंदौसी इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज के गोदाम की छत ढह गई। इस हादसे में 10-15 लोग दब गए, जिनमें से 2 लोगों को बचा लिया गया है।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चंदौसी इलाके में क्षमता से अधिक आलू से भरे एक कोल्ड स्टोर की छत अचानक से भरभराकर ढह गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे 20 से 30 मजदूर दब गए। इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस-प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 8 जेसीबी के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और मजदूरों को सकुशल निकालने का काम जारी हैं। फिलहाल मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
कोल्ड स्टोर की छत गिरने और मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिलते ही मुरादाबाद डीआई शलभ माथुर भी संभल पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह हादसा 11:30 बजे के आसपास हुआ है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द फंसे लोगों को निकाला जाए। लोगों के अनुसार, 20-30 लोगों के फंसे होने की सूचना है। तो वहीं, डीएम संभल ने बताया कि एसडीआरएफ की एक मौके पर पहुंच चुकी है और राहत बचाव कार्य जारी है।
डीएम संभल ने बताया कि अभी तक दो मजदूरों को मलबे के नीचे से निकल लिया गया है। बाकी मजदूरों को निकले का प्रयास किए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर कोल्ड स्टोर संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर रोड बर्रई में स्थिति है। कोल्ड स्टोर में आलू भरा जा रहा था। बताया जा रहा है कि यहां क्षमता से अधिक आलू को भराव कर दिया गया। रैक ओवरलोड होने के कारण गिर पड़ी। उसके साथ कोल्ड स्टोर की छत भी नीचे आ गिरी। आलू व छत के मलबे में करीब 20 से 30 मजदूरों के दबने की आशंका है।
Recommended Video

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमों करीब 8 जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में कोल्ड स्टोरेज के मालिक के खिलाफ आक्रोश है। खबर के मुताबिक, इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कोल्ड स्टोर के केबिन में तोड़फोड़ की। सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। इस दौरान लोगों की पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई।












Click it and Unblock the Notifications