'तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए', बयान देकर घिरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
संभल, 04 अगस्त: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सपा सांसद का राष्ट्रीय ध्वज पर दिया गया बयान सियासी गलियारों के साथ ही देश में चर्चा का विषय बना है। बर्क ने कहा कि हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है। हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, ये महत्वपूर्ण है। अपने इस बयान को लेकर बर्क घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर सपा सांसद की अलोचना हो रही है। वहीं, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी अखिलेश से सवाल पूछ डाला है।

'तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए'
'हर घर तिरंगा' अभियान के सवाल पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि ये अपनी मर्जी है कि कोई घर पर झंडा लगाए या न लगाए। तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए। बर्क ने आगे कहा कि हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है। हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, ये महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, मुझे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कोई न्योता नहीं मिला है।
प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव से किया ये सवाल
सपा सांसद बर्क अपने बयान को लेकर घिर गए। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'अखिलेश यादव बताएं, क्या अपने सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की बात से सहमत हैं।'












Click it and Unblock the Notifications