Sambhal News: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने संभल के प्राचीन मंदिरों और कूपों का निरीक्षण कर किया यह खास काम
ASI In Sambhal Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का संभल जिला लगातार चर्चा में है। शुक्रवार को एक बार फिर यह चर्चा में रहा। आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की टीम यहां पहुंची। इस टीम ने यहां के कई मंदिरों और कूपों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम ने 5 तीर्थ स्थलों और 19 प्राचीन कूपों का निरीक्षण किया। यहां स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग भी टीम द्वारा की गई।

इन मंदिरों का किया निरीक्षण
चार सदस्यीय टीम ने संभल के प्राचीन कार्तिकेय मंदिर, भद्रकाश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि और श्मशान तीर्थ मंदिर का निरीक्षण किया। टीम ने 19 प्राचीन कूपों का भी गहन निरीक्षण किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के इस प्रयास से इतिहास के कई नए पन्ने खुलेंगे।
डीएम ने कहा
संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि सर्वे का काम सुरक्षित तरीके से पूरा कर लिया गया है। कार्तिकेय मंदिर को कार्बन डेटिंग भी की गई है। इस पूरी प्रक्रिया को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications