UP News: मुस्लिम समाज के उपद्रवियों ने पुलिस चौकी को बनाया निशाना, कई सिपाही हुए घायल, जानिए पूरा मामला
Saharanpur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में माहौल अशांत हैं। यहां मुस्लिम समाज के उपद्रवियों द्वारा पुलिस चौकी पर हमला बोलने का मामला सामने आया है। ये सभी सहारनपुर के शेखपुरा में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद की टिप्पणी से नाराज हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। मामला रविवार दोपहर का है।
गांव शेखपुरा में महंत की टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में गांव एकत्र हुए। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। सहारनपुर में शेखपुरा रेलवे फाटक के पास मुस्लिम समाज ने धरने पर बैठ गया।
देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराने में जुट गई। पुलिस इसके बाद 70 से 80 लोग शेखपुरा चौकी की तरफ जाने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की और लाठियां भी फटकारी। इससे गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित कई घायल हुए। पता लगते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दास्त नहीं की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications