बाल सुधार ग्रह पहुंची SDM से लड़कियों ने कहा: "वो लड़कियों की इज्जत से खेलता है, इन्साफ चाहिए मैम"
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आवासीय बाल सुधार गृह में लड़कियों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दरअसल, दो दिन पहले SDM सदर कीर्ति सिंह सुधार गृह के दौरे के लिए पहुंची थीं। इसी दौरान लड़कियों ने उन्हें प्रबंधक और अधीक्षिका की प्रताड़ना के बारे में बताया। एक लड़की ने 2 पन्नों की शिकायत सौंप कर अपनी साथ हुई आपबीती के बारे में बयान किया, जो वाकई में दहला देने वाली है।
बाल सुधार गृह में लड़कियों का उत्पीड़न
दरअसल, सहारनपुर के जनता रोड स्थित आवासीय बाल सुधार गृह में एसडीएम सदर नीरीक्षण के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लड़कियों ने प्रबंधक और यहां काम करने वाले स्टाफ के ऊपर यौन उत्पीड़न से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़कियों की शिकायत और उनके साथ किया गया दुर्व्यवहार सुनकर एसडीएम सदर ने तत्काल जांच रिपोर्ट डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को सौंप दी।

एक-एक बालिका से अकेले में की बात, तब खुले कई राज
इसके बाद डॉ. दिनेश चंद्र ने आईएएस अधिकारी कृतिराज, पीसीएस अधिकारी किंशुक श्रीवास्तव और एसआई सुनीता मालान की संयुक्त टीम को बालिका गृह भेज कर जांच कराई। इस दौरान एक-एक बालिका से अकेले में बात की गई तो छेड़खानी, मारपीट के साथ-साथ अवैध वसूली जैसे कई आरोप सामने निकल कर आए। जिसमें कुछ आरोप सही भी पाए गए।
नग्न वीडियो बनाया, प्राइवेट पार्ट पर मिर्च लगाई
इसके बाद अधीक्षिका समेत 5 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। जबकि, बालिका गृह में प्रबंधक के जाने पर रोक लगा दी गई है। प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इसके एलावा शुक्रवार को एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमे लड़कियां प्रबंधक और अधीक्षिका के खिलाफ आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि हमारा नग्न वीडियो बनाया गया। प्राइवेट पार्ट पर मिर्च लगाई गई है। आरोप यह भी है कि जब उनके परिवार के लोग उनसे मिलने के लिए आते हैं तो स्टाफ पैसे की डिमांड करता है।
खाना भी ठीक से नहीं देते
लड़कियों ने प्रबंधक और स्टाफ पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा था कि उनका यहां पर उत्पीड़न हो रहा है। यही नहीं, उन्हें खाना भी ठीक से नहीं दिया जाता है। जिसके चलते डीपी सिंह को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मिलाई के नाम पर पैसे लेना, लड़कियों से छेड़छाड़ व बदतमीजी करना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ हैं।
मीडियाकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं इस घटना में कवरेज के लिए बाल सुधार गृह पर एक मीडियाकर्मी भी पहुंचा था। उसकी वीडियो फुटेज में लड़कियों आरोप लगाती दिख रही हैं। प्रशासन ने मीडियाकर्मी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। नियमानुसार, एसडीएम सदर की अनुमति के बाद ही कोई बाहरी व्यक्ति इस परिसर में दाखिल हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications