BSP के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर फिर हुई बड़ी कार्रवाई, 107 करोड़ की 125 संपत्तियां प्रशासन ने की कुर्क
BSP के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल पर फिर हुई बड़ी कार्रवाई, 107 करोड़ की 125 संपत्तियां प्रशासन ने की कुर्क
सहारनपुर, 14 मई: बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट 14 (1) के खनन माफिया हाजी इकबाल की 107 करोड़ रुपए की 125 संपत्तियां और कुर्क कर ली हैं। इससे पहले सहारनपुर पुलिस हाजी इकबाल की 21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर चुकी है, जो हाजी इकबाल ने अपने मुंशी नसीम के नाम पर दर्ज करवा रखी थीं।

ताजा जानकारी के मुताबिक, हाजी इकबाल एसोसिएट की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों की एसआईटी जांच कर रही है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद हाजी इकबाल की अवैध रूप से अर्जित की गई 107 करोड़ रुपए की 125 संपत्तियां और कुर्क कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कुर्क की गई यह संपत्तियां मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हैं। राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस इन संपत्तियों को शाम तक कब्जे में लेने की कार्रवाई करेगी।
Recommended Video
एसएसपी ने बताया कि हाजी इकबाल ने अनेक बेनामी संपत्तियां अपने रिश्तेदारों और नौकरों के नाम की हैं। पुलिस ने अभी तक हाजी इकबाल की 128 करोड़ की 174 संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई की है। बाकी संपत्तियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। इस मामले में अभी भी हाजी इकबाल, उनके बेटे जावेद, वाजिद व अफजाल फरार हैं। हाजी इकबाल और उनके बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान, अफजल व सहयोगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक, नौकर नसीम के खिलाफ मिर्जापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। इस मामले में राव लाइक और नसीम की गिरफ्तारी हो चुकी है।
कौन हैं हाजी इकबाल
हाजी इकबाल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले है। हाजी इकबाल पूर्व में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से एमएलसी भी रह चुके है। हाजी इकबाल का सहारनपुर में एक कॉलेज भी है। हाजी इकबाल की लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और सीतापुर की चीनी मिलों का डायरेक्टर भी है। इतना ही नहीं, हाजी इकबाल के तार खनन माफिया से भी जुड़े हुए है और वह खुद भी खनन माफिया है। इसके अलावा हाजी इकबाल पर लकड़ी तस्करी, अवैध खनन, भूमि कब्जाने, लोगों को डराने धमकाने जैसे आरोप में कई मुकदमे भी दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications