Saharanpur: बदमाशों और पुलिस के बीच गन्ने के खेत में हुई मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश कुर्बान घायल

सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाशो को गिरफ्तार किया लिया।

Saharanpur News

Saharanpur News: सहारनपुर पुलिस की दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए गन्ने की खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गोली लग गई, जिससे वो घायल हो गया।

जबकि, बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। बता दें कि इस मुठभेड़ से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि पुलिस और SOG की टीम गन्ने के खेत में दौड़ रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए बदलमाश के पास से पुलिस ने लूटी गई बाइक, दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश का नाम कुर्बान है और शामली के थानाभवन का रहना वाला है। बदमाश के ऊपर मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर के थानों में लूट व अन्य अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश के लिए क्षेत्र में कांबिंग शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर पुलिस शनिवार सुबह दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ग्राम खुड़ाना मोड़ पर संदिग्ध लोगों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रामपुर मनिहारान की ओर से एक बाइक सावर दो लोग आते हुए दिखाई दिए।

इस दौरान पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने लगे, जिस पर पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया। SSP विपिन ताड़ा ने बताया, पुलिस को देखते ही बदमाश ने बाइक की स्पीड़ तेज कर दी। 200 मीटर दूर जाने के बाद बाइक सवार बदमाश फिसल कर गिर गया।

Recommended Video

    सहारनपुर: 29 मई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सीटें फुल, देखें पूरी खबर

    इस दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस को अपने करीब आता देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं एक बदमाश फरार हो गया।

    SSP ने बताया कि कुर्बान गैंग का सरगना है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इमान भी घोषित कर रखा है। कुर्बान एक महीने से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में घर में घुसकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता था।

    कुर्बान के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से काले रंग की बिना नंबर प्लेट की स्पलेंडर बाइक, तमंचा, जिंदा कारतूस ओर एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+