चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमांशु पंत की संदिग्ध मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमांशु पंत की संदिग्ध मौत, मां ने दोस्तों पर लगाया इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप
सहारनपुर, 13 अप्रैल: जिला अस्पताल में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमांशु पंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हिमांशु की मां ने उसके दोस्तों पर इंजेक्शन देकर हत्या करने के गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, इस मामले में अब पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमांशु की मौत अत्याधिक नशे से हुई है। फिलहाल ने उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

यह मामला सहारनपुर जिले के थाना जनकपुरी क्षेत्र का है। 22 वर्षीय हिमाशु पंत जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था और जिला अस्पताल परिसर में रहता था। हिमांशु की मां विमला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात हिमांशु के पास फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात साढ़े दस बजे उसकी पुत्र से फोन पर बात हुई थी। पुत्र ने कहा था कि थोड़ी देर में घर आ जाएगा। इसके बाद विमला सो गई लेकिन हिमांशु पूरी रात घर नहीं लौटा।
हिमांशु के दोस्त उसे मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पता लगते ही हिमांशु के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। मृतक की मां का आरोप है कि उसके पुत्र की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि अत्यधिक नशे की वजह से हिमांशु की मौत हुई है।
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इनतजार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। हिमांशु की मां ने बताया कि उसके पति गोपाल जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। 21 जनवरी 2022 को उनका निधन हो गया था। इसके बाद मृतक आश्रित में उसके पुत्र की जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नौकरी लगी थी।












Click it and Unblock the Notifications