नेपियर घास उगाने वाले किसान को Saharanpur DM ने दिए 151 रुपए, यूजर्स के कटाक्ष के बाद हटाना ट्वीट

Saharanpur News: नेपियर घाय उगाने वाले किसान को सहारनपुर डीएम दिनेश चंद्र ने 151 रुपए पुरस्कार के रुप दिए, जिसका फोटो डीएम ऑफिस की तरफ से ट्वीट किया गया था।

Saharanpur DM Dinesh Chandra

Saharanpur News: सहारनपुर जिलाधिकारी कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था, जो अब चर्चाओं में आ गया है। हालांकि, इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कटाक्ष किए तो इस ट्वीट को बाद में हटा दिया गया। दरअसल, डीएम सहारनपुर ऑफिस की तरफ से एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा गया था कि नेपियर घास उगाने वाले किसान को 151 रुपए का पुरस्कार दिया गया। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही इस कहानी में नया ट्विस्ट उस वक्त आ गया, जब किसान ने कहा कि उसे कोई पुरस्कार नहीं मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर जिलाधिकारी डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने 1 जून को साखन कला गांव पहुंचे थे। इस दौरान डीएम किसान विनोद कुमार से मिले, जिन्होंने अपने खेत में नेपियर घास उगाई है। यह घास 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर उगाई जाती है। इस दौरान सहारनपुर डीएम ने किसान विनोद कुमार के खेत का निरीक्षण भी किया, जिसमें नेपियर घास उगा रखी है। डीएम ने अन्य किसानों को भी नेपियर घास का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान सहारनपुर डीएम ने किसान विनोद कुमार को सम्मानित करते हुए 151 रुपये का इनाम दिया। इसका फोटो और विवरण भी सोशल मीडिया पर डाला। डीएम सहारनपुर के ट्विटर हैंडल ने किसान की फोटो साझा करते हुए लिखा,'जिला अधिकारी सहारनपुर ने नेपियर घास उगाने वाले विनोद कुमार को 151 रुपये का पुरस्कार दिया।' हालांकि, इस ट्वीट पर यूजर्स के कटाकक्ष के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। लेकिन, इस मामले एक औऱ ट्विस्ट उस वक्त आ गया, जब किसान ने कहा कि उसे कोई पुरस्कार राशि नहीं मिला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहारनपुर डीएम ऑफिस की तरफ से जिस किसान की तस्वीर ट्वीट पर शेयर करते हुए लिखा दिया कि इन्हें 151 रुपए का पुरस्कार दिया गया। उस किसान का नाम हे रति राम। रति राम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें ना तो कोई इनाम राशि मिली है और ना उन्होंने कोई घास उगाई है। यानी सहारनपुर डीएम के ट्विटर हैंडल से गलत फोटो ट्वीट कर दी गई थी। वहीं, जब मीडिया ने किसान विनोद से बात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें इनाम राशि मिली है।

Recommended Video

    सहारनपुर: एचटी लाइन से पेड़ हटाते समय बड़ा हुआ, युवक पर गिरा पेड़....और फिर

    वहीं, इस ट्वीट पर किसान को 151 राशि दिए जाने की बात सोशल मीडिया यूजर्स को हजम नहीं हुई और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रशांत आनंद नामक एक यूजर्स ने लिखा, 'राशि कम होनी चाहिए, एक बुजुर्ग का इतनी बड़ी खुशी एक साथ देखकर स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।' तो वहीं, ममता त्रिपाठी नाम की सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, सहारनपुर के DM ने चार उँगलियों से नेपियर घास उगाने वाले किसान विनोद कुमार को इतनी बड़ी राशि 151 ईनाम में दी कि उनका परिवार और कई पीढ़ियां ऋणी हो गईं।

    राजा बाबू नाम के शख्स ने लिखा- सर, टैक्स काटकर दिया ना, कहीं इतनी धनराशि में IT वाले इनके यहां छापा ना मार दें। किसी ने कहा कि इतनी बड़ी राशि देने पर डीएम की तत्काल ईडी से जांच करानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 151 रुपये प्राप्त करने पर बाबा विनोद को जेड सिक्योरिटी भी मिलना चाहिए। विनय शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि डीएम ने जितना दिया, उससे ज्यादा पैसा तो मनरेगा में मिल जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय ने इसे डिलीट कर दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+