सहारनपुर: नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग को दिल्ली ले गया युवक, 6 दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दरिंदे लगातार महिलाओं, बच्चियों की अस्मत लूट रहे हैं। ताजा मामला सहारनपुर जिले का है। यहां नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। आरोप है कि गांव का एक युवक नाबालिग को नौकरी दिलवाने के बहाने ले गया था। यहां सात लोगों ने लड़की से दरिंदगी की। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर 17 अक्टूबर को लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया था। लेकिन आरोपियो को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़ित परिवार एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा। एसएसपी का कहना है कि एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बाकी अन्य 6 लोगों के नामों की जांच की जा रही है।

9 अक्टूबर को अपने साथ ले गया था युवक
मामला बड़गांव थाना इलाके के एक गांव का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि पड़ोस के गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को नौकरी दिलवाने के नाम पर बहला फुसलाकर 9 अक्टूबर को अपने साथ ले गया था। इसके बाद लड़की से 6 अन्य साथियों के साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लड़की को 17 अक्टूकर को दिल्ली से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित युवती अपने परिवार के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
एसएसपी ने कही जांच की बात
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब भी वो थाने जाते हैं तो उनकी सुनवाई नहीं होती। परेशान होकर वह एसएसपी दफ्तर पहुंचे और इंसाफ की गुहार लगाई। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बाकी अन्य 6 लोगों के नाम जो बताए जा रहे है उनकी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications