यूपी में पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या, कार को ओवरटेक करने के लेकर हुआ था विवाद
यूपी में पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या, कार को ओवरटेक करने के लेकर हुआ था विवाद
सहारनपुर, 27 जनवरी: खबर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से है। यहां एक स्थानीय पत्रकार सुधीर सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप शव को पानी के गड्ढे में फेंक कर फरार हो गए थे। तो वहीं, इस घटना के बाद सहारनपुर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

ये मामला सहारनपुर के थाला कोतवाली देहात के चिलकाना रोड का है। सुधीर सैनी शाह टाइम्स अखबार से जुड़े थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधीर सैनी अपनी बाइक से गुजर रहे थे। इस दौरान एक कार ने उन्हें ओवरटेक करते हुए निकली, जिसमें दोनों गाड़ियों में साइड लगी। कार में बैठे तीन युवकों से पत्रकार की कहासुनी हो गई और युवकों ने उनको पीटना शुरू कर दिया और तब तक पीटते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद अधमरा कर पानी के गड्ढे में फेंक दिया।
घटना के बाद तीनों कार सहित वहां से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट कर लिया था। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सुधीर सैनी की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बताए गए कार के नंबर के आधार पर पहचान करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से देहात कोतवाली में तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications