लड़की ने सरेआम महिला सिपाही को पीटा, बैज नोची, वर्दी फाड़ी, बचाने की बजाय लोग बनाते रहे Video

RPF woman constable video viral: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक लड़की और आरपीएफ की महिला सिपाही के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि सड़क पर चलने के दौरान मामूली कहासुनी के बाद लड़की आक्रोशित हो गई।

उसके बाद लड़की ने आरपीएफ की महिला कांस्टेबल को उसकी स्कूटी से गिरा दिया। स्कूटी से गिरने के बाद वह महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट करने लगी। इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। महिलाओं में मारपीट होने के चलते कोई छुड़ाने नहीं पहुंचा।

RPF woman constable video viral

सूचना मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। उसके बाद बीच बचाव करते हुए लड़की के चंगुल से महिला कांस्टेबल को छुड़ाया गया। मारपीट करने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला सहारनपुर जनपद के सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है की लड़की महिला सिपाही के ऊपर लगातार हमला कर रही है।

इस दौरान महिला सिपाही लोगों से बचाव करने के लिए कह रही है लेकिन कोई दोनों के नजदीक नहीं जा रहा है। बाद में हेलमेट लगाए हुए एक व्यक्ति वहां पहुंचता है और दोनों को छुड़ाने का प्रयास करता है। फिर दूसरा व्यक्ति जाता है और वह भी पूछताछ करने लगता है।

सड़क से साइड होने की बात कही तो कर ली लड़ाई
बताया जा रहा है की लड़की बीच सड़क पर चल रही थी। इसी दौरान महिला सिपाही वहां से स्कूटी लेकर गुजरते समय उसे सड़क से किनारे होकर चलने के लिए कहती है। बस इतनी सी बात लड़की को बुरा लग जाती है और वह धक्का देकर महिला सिपाही को स्कूटी से नीचे गिरा देती है।

नीचे गिराने के बाद वह उसके साथ मारपीट करना शुरू कर देती है। मारपीट के दौरान लड़की द्वारा महिला सिपाही की वर्दी फाड़ दी जाती है उसका बैज भी नाेच देती है। काफी देर तक वह महिला सिपाही के साथ मारपीट करती है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है और जीआरपी के जवान भी पहुंचते हैं। उसके बाद किसी तरह लड़की को काबू में किया जाता है और दोनों को दूर किया जाता है। फिलहाल मामले में महिला सिपाही द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+