सहारनपुर में गाय को जहर देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस के हाथ-पांव फूले

सहारनपुर। बुलंदशहर में गोकशी को लेकर हुए बवाल की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि सहारनपुर में भी माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। असामाजिक तत्वों ने दिल्ली रोड के शिवाजी नगर में रिटायर्ड प्रिंसिपल की गाय को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई। पता चलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

प्रिंसिपल की गाय को दिया जहर

प्रिंसिपल की गाय को दिया जहर

नगर मजिस्ट्रेट और सीओ कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। सर्विलांस टीम और पशु चिकित्सा विभाग टीम ने भी जांच पड़ताल की। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित शिवाजी नगर में रणवीर सिंह का आवास है जो नकुड के अंबेहटा पीर स्थित गांधी इंटर कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल है। उनके मुताबिक आज शाम दो युवक उनके घर के बराबर स्थित उनके प्लाट पर पहुंचे और वहां बंधी गाय को जहरीला पदार्थ खिला दिया।

मौत के बाद मौके पर पुलिस

मौत के बाद मौके पर पुलिस

थोड़ी देर बाद ही गाय की मौत हो गई। गाय को मृत देख उनके होश फाख्ता हो गए। जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो दो युवक गाय को कोई चीज खिलाते नजर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गाय को जहर देकर मारने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए और नगर मजिस्ट्रेट शेरी व मुकेश मिश्रा कोतवाली सदर बाजार व जनकपुरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सर्विलांस टीम और पशु चिकित्सा विभाग टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

अधिकारियों ने भी सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है। बताते चलें कि बुलंदशहर मे गोकशी की अफवाह के बाद मंगलवार को हुए बवाल में स्याना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार राठौर शहीद हो चुके हैं जबकि बवाल के बीच एक युवक की गोली लगने से मौत हो चुकी है। इसके चलते सहारनपुर में भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग नजर आया। देर शाम तक अधिकारी मोहल्ले में कैंप किए थे और भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि गाय को कुछ खिलाकर मारने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Video: लड़की को मंदिर में खींचकर ले गया आशिक, भरी मांग फिर हो गई पिटाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+