भाजपा नेता ने कहा- धनतेरस पर बर्तन नहीं, तलवारें खरीदें

सहारनपुर। हमेशा विवादित बयान देकर सुर्खियों में रहने वाले व दारुल उलूम को टारगेट करने वाले भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने इस बार एक और विवादित बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। राम मंदिर मामले को लेकर मीडिया को दिए बयान में उन्होंने हिन्दू समाज को सलाह देते हुए कहा है कि इस बार धनतेरस पर चांदी के बर्तन न खरीदें, बल्कि लोहे की तलवारें खरीदें सुरक्षा के काम आएगी।

bjp leader gajraj rana ask people to buy swords instead of gold on dhanteras and diwali

उन्होंने कहा कि देश का जनमानस चाहता है कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो जिससे कि सभी भगवान राम के भव्य दर्शन हो सके। जब उनसे तलवार खरीदने की सलाह के विषय में जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश का माहौल बिगड़ जाएगा इन हालात में और हम नहीं चाहते है कि हम लोग अपनी सुरक्षा न कर सकें।

भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि दुनिया का हिंदू चाहता है कि जल्दी से जल्दी भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का अयोध्या के अंदर निर्माण हो और जो लोग विरोध कर रहे हैं मैं उनसे बात करना चाहता हूं कि भगवान श्री राम का मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या मक्का मदीना में बनेगा। मक्का मदीना में बनवा दे तो हम अयोध्या का दावा छोड़ देंगे। दीपावली और धनतेरस को मैंने अपने साथियों से पहले ही कहा था और आज भी कह रहा हूं कल भी इसी बात को कहूंगा की दीपावली और धनतेरस पर हमारे साथी चांदी के सिक्के और चांदी के बर्तनों की जगह लोहे की तलवार खरीदों और लोहे की तलवारें समय आने पर काम आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+