Lok sabha election: सहारनपुर सीट पर नामांकन दाखिल करने ट्रैक्टर से पहुंचे Aap प्रत्याशी

Saharanpur news, सहारनपुर। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत कई भाजपा, सपा बसपा गठबंधन समेत कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे खास बात यह रही कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश दहिया खुद ट्रैक्टर चलाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

aap candidate yogesh dahiya to contest from saharanpur in lok sabha election

आम आदमी पार्टी के गांव मवीकलां स्थित कार्यालय पर हजारों कार्यकर्ता जमा हो गए और आतिशबाजी के बीच ट्रैक्टर चलाते हुए पार्टी प्रत्याशी योगेश दहिया जिला मुख्यालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आपको बता दें कि योगेश दहिया एक किसान परिवार से जुड़े हैं और शायद इसलिए वह खुद ट्रैक्टर चलाते हुए अपना नामांकन पत्र भरने पहुंचे।

aap candidate yogesh dahiya to contest from saharanpur in lok sabha election

भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने भी नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे तथा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी साथ रहे। इसके अलावा सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+