चाइना को पछाड़कर 'यामिनी' ने जूडो में 'कांस्य' पर कब्जा जमाया, भारत की पहली खिलाड़ी बनी
Sagar की यामिनी ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में चाइना में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए जूडो में कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। इस श्रेणी में इंडिया में पदक लाने वाली वे पहली महिला खिलाड़ी हैं।

भारत ने 11 स्वर्ण सहित 22 पदक जीते
बता दें कि चाइना के चेंगदू में आयोजित FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में मल्टी-स्पोर्ट प्रतियोगिता 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित की जा रही हैं। इसमें भारत ने 11 गोल्ड, 5 सिल्वर व 6 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है। भारतीय एथलीट 11 खेलों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं, जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तलवारबाजी, जूडो, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस और वॉलीबॉल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications