बाल पकड़ कर घर से निकली, फिर दे दनादन.. अफेयर के शक में महिलाओं का थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर में एक बार फिर से कैंट थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। यहां एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका से बात करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद वह आवेश में दो अन्य सहेलियों के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंची गई। [वीडियो नीचे है]

जहां पहले तो दोनों के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई। इसके बाद तीनों महिलाएं ने बाल पड़कर घर से निकाला और घसीटते हुए उसे थाने लेकर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

sagar high voltage drama

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास स्थित कछियाना मोहल्ला निवासी महिला को अपने पति का किसी महिला के साथ चक्कर चलने का शक था। उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ बात करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसका गुस्सा आसमान पर पहुंच गया। गुस्से में आग बबूला महिला ने पहले तो पति की प्रेमिका की जमकर धुनाई की और फिर उसे पैदल थाने लेकर पहुंच गई।

बीच सड़क पर महिलाओं के बीच हो रहे इस ड्रामे का वहां से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया। थाना परिसर में भी काफी समय तक महिलाओं का ड्रामा चलता रहा। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिला कुछ भी सुनने तैयार नहीं हुई।

केंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ है। दोनों ही पक्षों ने मारपीट की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया है और जांच में लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+