Viral Video: सागर में पुलिस कॉन्स्टेबल ने पेट्रोल डालकर किया ख़ुदकुशी का प्रयास, MLA प्रदीप लारिया पर आरोप

Video Viral: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सागर में बीच चौराहे पर एक बड़ी घटना हुई। छतरपुर जिले में पदस्थ आरक्षक राजेश राठौर ने खुद पर पेट्रोल डालकर ख़ुदकुशी का प्रयास किया। ये गनीमत थी कि आग लगाने के पहले ही चौराहे पर खड़े कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। राजेश ने तीन बार के बीजेपी विधायक प्रदीप लारिया समेत कुछ लोगों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया गया राजेश राठौर इसी तरह दो बार और अपनी जान देने की कोशिश कर चुका हैं। इधर नरयावली से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप लारिया ने राजेश के आरोपों को सिरे खारिज किया हैं। उनका कहना है कि उन पर खुले आम आरोप लगाते हुए इस तरह की घटना को अंजाम देने का कृत्य एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं। लिहाजा इस मामले की जांच होना चाहिए।

viral-video-police-constable-attempted-sagar-news

बताया गया कि राजेश जब सागर के तीनबत्ती चौराहे पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला ही था, तभी वहां मौजूद लोग उसकी तरफ दौड़े और उससे माचिस छुडा ली। रास्ते से गुजर रहे लोग भी इकठ्ठा हो गए, फिर राजेश जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में राजेश छतरपुर और पन्ना जिले में रिश्वतखोरी-गैंगरेप के किसी प्रकरण का भी जिक्र कर रहा हैं। जब उसे पकड़कर पुलिस थाने ले लाया गया तो उसने थाने में भी बवाल मचाया। उसने कुछ आवेदन भी दिखाए और कार्रवाई न होने पर पुलिस के आला अफसरों पर आरोप लगाए।

राजेश राठौर के मुताबिक उसके परिजनों को 3 साल पहले झूठा फंसाने, उसपर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रहा है। जिसके लिए उसने नरयावली विधायक और पुलिस जिम्मेदार ठहराया हैं। पुलिसकर्मी राजेश राठौर ने आवेदन में बताया कि धारा 294, 147, 506 का मामला करीब साढ़े तीन साल के बाद भी न्यायालय में पेश नहीं करने और उचित धाराएं नहीं बढ़ाए जाने से दुखी हैं। कही भी सुनवाई न होने दुखी होकर वह आत्मघाती कदम उठाने मजबूर हुआ। हाल ही में उसने 3 नवंबर को एसपी कार्यालय में आवेदन दिए जाने का भी दावा किया। वहीं इस घटना के बाद प्रदीप लारिया का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि राजेश राठौर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं। वह मनगढ़ंत आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+