Smart City: सागर में जल्द सड़क पर दौड़ेंगी सिटी बसें, ट्रायल बेस पर चलने के लिए दो बसें सागर आईं

शहर में श्रीसाईंराम और मीर ट्रेवल्स चलाएंगी बसें, सागर आईं सिटी बसों का दो रूट पर ट्रायल होगा। पुराने सरकारी बस स्टैंड को सिटी बस डिपो बनाने की प्लानिंग की जा रही। मौजूदा बस स्टैंड मेनपानी इलाके में शिफ्ट होना है।

 Sagar City Bus Project

City Bus Project: मप्र में जल्द ही एक और शहर का नाम जुड़ने जा रहा है, जहां लोगों को शहर के एक कोने से दूसरे कोने में जाने के लिए परिवहन सुविधा के रुप में सिटी बसों की सुविधाा मिल सकेंगी। करीब 5 साल से कागजों में दौड़ रहा सिटी बस प्रोजेक्ट पर जमीन पर साकार होने जा रहा हैं। सागर की पीपीपी मोड पर सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बीती शाम दो ​बसें सागर पहुंच गई हैं।

 Sagar City Bus Project

शहर में सिटी बस संचालन के लिए 2 बसें शनिवार को इंदौर से सागर पहुंची। दोनों बसों का संचालन श्री सांईराम ट्रेवल्स द्वारा किया जाएगा। ये दोनों बसें रूट नं.2 और 4 पर ट्रायलबेस पर संचालित होगी। ताकि सड़क पर पशु और यात्रियों की गणना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकें। सिटी मिनी बस प्रोजेक्ट 5 साल बाद धरातल पर आया है। सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (SCTSL) कंपनी ने पिछले दिनों जो टेंडर किए थे, उनमें से दो बस ऑपरेटर श्रीसांई राम और मीर ट्रेवल्स को फाइनल कर लिया था। जिनसे एग्रीमेंट भी होने के बाद अब दोनों एजेंसियां सागर में 30 बसों का संचालन करेंगी। पहले चरण में SCTS कंपनी की दो सिटी बसें सागर आईं हैं। इन बसों के आने के बाद जहां सिटी ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। लोकल ट्रैफिक में सुधार होगा।

बसों के किराए पर निर्धारण जल्द ही किया जाएगा
बसों के आने के बाद इन लोक परिवहन के रजिस्ट्रेशन और उनका किराए का निर्धारण बोर्ड बैठक में किया जाएगा। बोर्ड बैठक में बस के प्रति स्टॉपेज का किराया तय किया जाएगा। संभवतः बस के किराया 0 से 3 किलोमीटर का न्यूनतम किराया 5 रुपए निर्धारित किया जा सकता है। उधर, सिटी बसों के लिए चार रूट प्रस्तावित हैं। जिनको आरटीओ द्वारा घोषित किया जा चुका है। इस रूट में मुख्य बाजार जैसे कटरा, बड़ा बाजार, सराफा आदि जैसे इलाकों में बसों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ताकि आम ट्रैफिक बाधित नहीं हो। बसों को शहर की चौड़ी सड़कों पर चलाया जाएगा।

सागर में कुल तीन रूटों पर चलेंगी सिटी बसें:

रूट-1: बहेरिया से आरटीओ ऑफिस तक पहला रूट
बहेरिया से आरटीओ ऑफिस तक पहला रुट जिसकी लंबाई 19 किलोमीटर बहेरिया से इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग से होकर होटल दीपाली, दीनदयाल नगर, अंकुर एनक्लेव, मकरोनिया चौराहा, हॉक कैंटीन, कठवापुल, सिविल लाइन, पीलीकोठी, नगर निगम चौराहा, तीन मढ़िया, संजय ड्राइव, तिली मेडिकल कॉलेज, तिली तिराहा, राजघाट चौराहा, रॉयल पैलेस, आरटीओ ऑफिस तक पहला रूट तय किया गया है।

रूट-2: बम्होरी चौराहा से गल्ला मंडी तक

बम्होरी चौराहा से गल्ला मंडी तक दूसरा रूट प्लान किया गया है जिसकी लंबाई 16 किलोमीटर होगी। बम्होरी चौराहा से इंफीनिटी कॉलेज, पथरिया जाट, विश्वविद्यालय चौराहा, कालीचरण तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, कलेक्टर बंगला, कंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस, स्टेशन हेड क्वॉटर, डीएनसीबी स्कूल, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 1, कबूला पूल, अम्बेडकर चौराहा भगवानगंज, ऑवर ब्रिज, आईटीआई कॉलेज, भोग्यदय अस्पताल, गल्ला मंडी।

Recommended Video

    रामचरित मानस विवाद पर पहली दफा बोले रामलला ट्रस्ट अध्यक्ष

    रूट-3: बम्होरी चौराहा से रतौना त​क तीसरा रूट तय किया गया है

    तीसरे रूट की लंबाई 23.5 किलोमीटर है। जिसमें बस तेज, बम्होरी चौराहा से बीटीआरआईटी कॉलेज, सिरोजा पेट्रोल पंप के पास, बड़तूमा, वल मकरोनिया थाना, मकरोनिया चौराहा, हॉक कैंटीन, सिविल लाइन चौराहा, पीलीकोठी, हेड बस स्टैंड, झंडा चौक गोपालगंज, लाल वे स्कूल, तहसीली, पॉलिटेक्निक कॉलेज, तिली बूला तिराहा, राजघाट चौराहा, छत्रसाल नगर, बीड़ी गंज, अस्पताल, मंगलगिरी, बालाजी मंदिर तिराहा, गुलाब बाबा मंदिर, शीतला माता मंदिर, मोतीनगर चौराहा, एडीना कॉलेज, होते हुए रतौना पहुंचेगी।

    Panna Tiger Reserve: पर्यटकों ने पुलिया पर शावकों को घेर लिया, गुस्से में आ गई बाघिन
    रूट-4: कनेरादेव से गल्ला मंडी लंबाई 23.5 किलोमीटर
    कनेरादेव से भोपाल लिंक रोड, पंतनगर काकागंज, संजय ड्राइव, दीनदयाल चौक, नगर निगम, सिविल लाइन, कैंट पोस्ट ऑफिस, कलेक्टर बंगला चौराहा, टीए बटालियन, डिंपल पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 2, राधा तिराहा, भगवानगंज, कबूला पुल, झांसी बस स्टैंड, लेखा नगर, बायपास तिराहा, भैंसा गांव, सोया प्लांट, पगारा रोड, नई गल्ला मंडी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+