Panna Tiger Reserve: पर्यटकों ने पुलिया पर शावकों को घेर लिया, गुस्से में आ गई बाघिन

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने बाघिन व शावकों का पुलिया के दोनों तरफ वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया। कई दफा बाघिन पर्यटकों पर गुर्राते हुए महज 4 फीट दूर तक जा पहुंची थी। वह हिंसक हो जाती तो पर्यटकों की जान भी जा सकती थी।

panna पर्यटकों ने रोक लिया बाघिन के शावकों का रास्ता, गुस्से में दिखी बाघिन

(Panna Tiger Reserve) मप के पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी के दौरान बाघ और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इसमें किसी पर्यटक की जान भी जा सकती थी। दरअसल जंगल में एक नाले की पुलिया के दोनों तरफ पर्यटक वाहनों ने बाघिन और उसके 4 शावकों का रास्ता रोक लिया था। करीब आधे घंटे तक शावक परेशान दिखे और बाघिन गुस्से में गुर्राती रही। गनीमत रही कि उसने हमला नहीं किया।

नाले के दोनों ओर पर्यटकों वाहनों ने रास्ता बंद कर रखा था

नाले के दोनों ओर पर्यटकों वाहनों ने रास्ता बंद कर रखा था

पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों सैलानियों की काफी भीड़ उमड़ रही है। बीते रोज जंगल में सफारी के लिए पहुंचे पर्यटक वाहनों का काफिला एक पुलिया के दोनों तरफ रुक गया। दर्जनों की तादाद में पीटीआर की जिप्सी गाड़ियों ने पुलिया के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक कर दिया। इसी दौरान एक बाघिन अपने 4 नन्हें शावकों के साथ पुलिया की तरफ आते नजर आई थी। जिसे देख पर्यटकों के वाहन और एक-दूसरे के नजदीक आकर खड़े हो गए, ताकि बाघिन और शावकों को देख सकें।

Recommended Video

    पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन का रास्ता रोककर खड़े हो गए पर्यटक वाहन।
    पर्यटकों के महज 4 फीट दूर गुर्रा रही थी बाघिन

    पर्यटकों के महज 4 फीट दूर गुर्रा रही थी बाघिन

    पर्यटक वाहनों की कतार को देख बाघिन अपने शावकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित और परेशान नजर आ रही थी। बाघिन ने पुलिया के बाएं तरफ से वाहनों के साइड से निकलने का प्रयास किया तो वह पर्यटकों के एकदम पास आ गई। सबसे आगे खड़ी जिप्सी से वह महज 4 फीट दूर तक पहुंच गई थी। हालांकि उसे पास आते देख ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की तो इंजन की आवाज सुनकर वह एकदम से गुर्राते हुए पीछे की तरफ वापस पलट गई।

    पुलिया को क्रास कर बाघिन तो निकल गई, शावक फंस गए

    पुलिया को क्रास कर बाघिन तो निकल गई, शावक फंस गए

    बाघिन को जब कोई रास्ता नजर नहीं आया तो वह पुलिया के दूसरे किनारे पर पहुंची और पर्यटक वाहन के पास से वह छलांग लगाकर दूसरी तरफ निकल गई, लेकिन उसके शावक पीछे ही छूट गए। काफी समय बाद तक जब शावक पुलिया से नहीं निकल पाए तो बाघिन फिर वापस पुलिया पर लौट आई।

    शावक चिल्ला रहे थे, पर्यटक टस से मस नहीं हुए

    शावक चिल्ला रहे थे, पर्यटक टस से मस नहीं हुए

    पन्ना में पर्यटक वाहनों की लापरवाही का आलम ऐसा था कि लोग एक-दूसरे से वाहन पीछे करने को कह रहे थे, लेकिन कोई भी पर्यटक और ड्राइवर अपने वाहन पीछे करने को तैयार नहीं हुआ। आगे वाले तो टाइगर और शावकों को देखकर इतने रोमांचित हो गए कि वे किसी की सुनने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। इधर बाघिन के दूर जाने और खुद के पुलिया पर फंस जाने के बाद शावक जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, लेकिन किसी ने भी वाहन पीछे नहीं किया।

     करीब आधे घंटे तक गुस्से से गुर्राती रही बाघिन

    करीब आधे घंटे तक गुस्से से गुर्राती रही बाघिन

    पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर से पर्यटकों द्वारा बनाए और वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि मौके पर करीब आधे घंटे तक बाघिन और शावक परेशान होते रहे। पर्यटक इसे रोमांच की तरह देखते रहे। बाद में बाघिन वापस जहां से आई थी, उस तरफ नाले में नीचे उतरी और बाकी के तीन शावकों को दूसरी तरफ से ऊपर लेकर आई और जब तक पुलिया के दूसरी तरफ एक वाहन आगे की तरफ बढ़ा तब बाघिन शावकों को लेकर दूसरी तरफ आगे जा सकी।

    हमला कर देती तो चली जाती पर्यटकों की जान

    हमला कर देती तो चली जाती पर्यटकों की जान

    बाघों और उनके स्वभाव व बच्चों की सुरक्षा को लेकर बाघों के व्यवहार की रिसर्च में सामने आ चुका है कि बाघिन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी हद तक जा सकती है। वह टाइगर या किसी भी जानवर से भी भिड़ जाती है। ऐसे में बीते रोज व जब गुस्से से गुर्रा रही थी, उस दौरान वह जरा भी हिंसक होती तो पर्यटक वाहनों और पर्यटकों पर हमला भी कर सकती थी, जिससे पर्यटकों की जान भी जा सकती थी। टाइगर रिजर्व में इस तरह की लापरवाही के लिए पीटीआर के गाइड और वाहनों के चालक भी जिम्मेदार हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+