Sagar News: परंपराओं के विपरीत बहन ने दी भाई की चिता को मुखाग्नि, पूरे गांव में हो रही चर्चा
Sagar News: टूटती परंपराओं की कड़ी में एक नया अध्याय सागर जिले में रविवार को जुड़ गया। रामपुरा वार्ड बताशा वाली गली में भाई की मौत के बाद बहन की जिद के आगे किसी की एक न चली।
बहन नीतू रजक ने भाई संतोष रजक की मृत्यु के बाद उन्हें मुखाग्नि दी। मुक्तिधाम पर जब लोगों ने ये दृश्य देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

जानकारी मुताबिक ड्राइक्लीन का काम रहने वाले 40 वर्षीय संतोष रजक को दो दिन पहले ब्रेन हेमरेज की शिकायत के चलते अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह संतोष रजक ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दो बहनों में इकलौते संतोष रजक के पिता इस जमाने को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।
Recommended Video
इकलौते भाई की मौत के बाद घर में बची बहनों ने मां-बाप-भाई होने का फर्ज निभाते हुए अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल होकर मुक्तिधाम तक अपने इकलौते भाई का साथ निभाया। बल्कि भाई की चिता को मुखाग्नि देकर छोटी बहन नीतू रजक ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाई।
बहन ने अपने इकलौते भाई को रोते-रोते अलविदा कहा और बहन होने का बखूबी फ़र्ज़ निभाया। बता दें कि 2 बहनों में इकलौते भाई संतोष रजक के पिता मुन्ना रजक इस जमाने को पहले की अलविदा कह चुके हैं। पिता के जाने के बाद घर की जिम्मेदारी इकलौते बेटे संतोष पर ही थी, लेकिन अचानक ब्रेन हेमरेज की शिकायत के बाद संतोष ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। संतोष की बीते करीब तो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी और छोटी बहन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
बहरहाल एक बहन ने जब अपने इकलौते भाई के अंतिम संस्कार की रस्में निभाई तो वहां मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू नही रोक सके। संतोष ड्राई क्लीन की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications